मीन राशि (Pisces )

18 May, 2024 horoscopes

मीन राशि से संबन्धित जानकारियाँ

मीन राशि का स्वामी ग्रह,दिशा ( कार्य करने की ) राशि का तत्व, मीन राशि का स्वभाव, मीन राशि के नक्षत्र

इस राशि वाले जातक सुन्दर, गौरवपूर्ण, मध्यम कदवाले, चौड़े मस्तक तथा बड़ी-बड़ी आंखोंवाले, सुडौल शरीर के तथा सुन्दर दृष्टिवाले होते हैं। इनकी ठोड़ी में गड्डा भी होता है। इस राशि के जातक विद्वान, दूरदर्शी, सौम्य, प्रकृति, संतोषी, सतोगुणी, रूढ़िवादी, धर्मभीरू, अधिकारप्रिय, ऐश्वर्यशाली तथा जिद्दी होते हैं। ये अपनी शिक्षा पर गर्व करने वाले न्यायप्रिय, स्वतंत्र विचारक तथापि कंजूस होते हैं।

मीन राशि से संबन्धित तथ्य

  • मीन राशि का स्वामी ग्रह

    मीन राशि का स्वामीग्रह “गुरु”ग्रह होता है

    दिशा (कार्य करने की)

    उत्तर दिशा है

    प्रत्येक राशि किसी ना किसी तत्व से सबंधित होती है

    मीन राशि : जल तत्व की राशि है

    स्वभाव :-

    मीन राशि का स्वभाव द्वीस्वभाव है वह अपने से जातक को प्रभावित करती है |

    नक्षत्र :-
    नक्षत्रो का जातक पर प्रभाव :-

    1 पूर्वाभाद्रपद:- व्यवहारिक, मददगार और विनम्र

    2 उत्तराभाद्रपद:- ईमानदार और आकर्षक व्यक्तित्व के स्वामी होते हैं.

    3 रेवती:- धार्मिक, विनम्र, और प्रगतिशील

    अतः मीन राशि मे जन्मे जातक पर तीन ग्रहो और तीनों नक्षत्रो का जातक की कुण्डली के अनुसार ,महादशा ,अंर्तदशा , प्रव्यंतरदश, योगिनीदशा का प्रभाव पड़ता है|
    पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र का प्रभाव :-

    व्यवहारिक, मददगार और विनम्र होते हैं. हालांकि, इनका दोहरा चरित्र भी हो सकता है और कभी-कभी ये हिंसक और विनाशकारी भी हो सकते हैं. हालांकि आमतौर पर ये दृढ़ व्यक्तित्व वाले और शिक्षित होते हैं. इनका दूसरा गुण इनके अंदर निहित होता है जो कभी-कभार ही बाहर आता है|

    उत्तराभाद्रपद नक्षत्र का प्रभाव :-

    इनका व्यक्तित्व प्रभावशाली होता है, कुशल वक्ता होने के कारण समाज एवं परिवार में इन्हें आदर-सम्मान मिलता है। उत्तराभाद्रपद नक्षत्र में जन्मे व्यक्तियों को मेहनत के अनुरूप भाग्य का साथ मिलता रहता है। निकट संबंधियों एवं संतान से भी इन्हें लाभ मिलता है। आमतौर पर ऐसे व्यक्ति उदार और परोपकारी होते हैं।

    रेवती नक्षत्र का प्रभाव :-

    ये लोग बुद्धिमान, मनमौजी, और स्वतंत्र विचार के होते हैं. ये लोग सच्चाई और नैतिकता को ज़्यादा अहमियत देते हैं. ये लोग दूसरों की मदद करने के लिए हमेशा तैयार रहते हैं. ये लोग बेहद व्यवहार कुशल और मिलनसार होते हैं

    मीन राशि के फल

    मीन राशि के जातक कलात्मक विचारों के होते हैं। मीन राशिफल के अनुसार, कला, संगीत, साहित्य लेखन जैसे विषय मीन राशि वालों के प्रिय विषय होते हैं। यदि शिक्षा क्षेत्र में जातक इन विषयों का चुनाव करते हैं तो जातक अधिक सफलता प्राप्त होती है। इसके अलावा इन्हें फोटोग्राफी, ज्योतिष, सामुद्रिक शास्त्र, अंकशास्त्र तथा लाइब्रेरी से संबंधित विषयों में ख़ास रुचि होती है। मीन राशि के जातक दूसरों की अपेक्षा अधिक धन कमाते हैं। परंतु फिजूलख़र्ची में भी पीछे नहीं रहते हैं। कई बार तो ऐसा हो जाता है कि फिजूलखर्ची के कारण इन्हें दूसरों से क़र्ज़ लेने की आवश्यकता पड़ जाती है और अपनी विश्वसनीयता के कारण इन्हें आसानी से ऋण भी मिल जाता है। आर्थिक क्षेत्र में इन्हें बार-बार उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ता है। हालाँकि ज्यादातर समय इनके पास धन की कमी नहीं रहती है। ये परिस्थितियों को आसानी से समझ लेते हैं। नए माहौल में आसानी से घुल-मिल जाते हैं। रिलेशनशिप में अहंकारी नहीं होते हैं। ये थोड़े आलसी प्रवृत्ति के भी होते हैं, हालांकि स्वभाव से ये दयालु और कोमल हृदय वाले होते हैं। इस राशि के लोग तार्किक और स्पष्टवादी होते हैं। इस राशि के जातक प्रेम जीवन में रोमांटिक होते हैं। मीन राशि जातक अपने साथी के भीतर सौंदर्य के साथ गुणों को भी देखते हैं। यदि इनका प्रेम सच्चा होता है तो ये अपने प्यार की ख़ातिर सबकुछ बलिदान करने को तैयार रहते हैं। मीन राशि वाले जातकों का कद औसत होता है। इनका व्यक्तित्व सामान्य होता है।।

    ये अक्सर मोटे होते हैं। मीन राशि वाले लोगों की आंखें सुंदर होती हैं। इनके कान, गले, भुजा या पैर में तिल होता है। ये तेज चलने और शारीरिक मेहनत करने में आगे रहते हैं। मीन राशि के लोग शारीरिक रूप से स्वस्थ और मजबूत होते हैं। ये खुद मेहनती होते हैं और दूसरों से भी अपेक्षा करते हैं कि वह मेहनत करे। शारीरिक बनावट ऐसी होती है कि दूसरों की नजर में ये आकर्षक होते हैं

Book Your Intro Session

Pehla step sabse important hai. Sirf 30–60 minutes me aapko problem ka core reason, basic guidance aur next right package ka clear idea milta hai.

32 years experience • 10K+ cases • Traditional Vedic Astrology • Simple, Honest Guidance.

Telephonic Intro

₹250 • 30 mins

Phone par 1–2 main problems discuss, kundli details collect, next step ka suggestion.

Book Telephonic

WhatsApp Chat Intro

₹250 • 30 mins

Chat / Voice notes me problem likhiye, clarity points aur basic guidance messages ke through.

Book WhatsApp

Video Call Intro

₹350 • 45 mins

Zoom / Google Meet par face‑to‑face discussion, deeper clarity aur next package planning.

Book Video Call

Office Meeting Intro

₹500 • 45 mins

Raipur office par personal meeting, documents ke saath detailed problem discussion.

Book Office Meet

Home Visit Intro

₹1000 • 60 mins

Sirf Raipur city: ghar par shant environment me personal consultation (privacy guaranteed).

Book Home Visit

Note: Intro Session sab ke liye mandatory hai. Accurate birth details, clear problem description aur terms & conditions page zarur padhein.

© 2026–2031 Astro Hidden Secrets®. All Rights Reserved. Hidden Secrets® is a registered brand of Hedau Group & Companies®, owned by Sachin Hedau. “HIDDEN SECRETS®” (Class 45, Application No. 6033637) and “HEDAU GROUP & COMPANIES®” (Class 35, Application No. 5119412) are registered trademarks. All content and service concepts on this website (text, images, videos, PDFs, reports, designs, code, layout, package names, structures, formats and methodologies) are the intellectual property of Astro Hidden Secrets®. Copying, downloading, redistributing, sharing, forwarding, uploading, publishing, recording, taking screenshots, screen‑capturing, printing, scanning OR imitating, cloning or reproducing our service concepts, package structures or consultation formats in any manner, for any commercial use, without prior written permission is strictly prohibited and may lead to legal action for copyright and intellectual property infringement.